फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जालसाजों ने मोबाइल उड़ाकर बैंक खाता कर दिया खाली

Fri, 21 Nov 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सब्जी खरीदने गए एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर बैंक खाता खंगालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ चोरी और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुधौली थानाक्षेत्र के कर्मा कला निवासी शारदा ने बताया कि 23 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह रुधौली बुद्धी बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान दो युवक उनका मोबाइल जेब से निकालकर फरार हो गए। मोबाइल चोरी की जानकारी तो तुरंत नहीं हो सकी, पर इसके बाद बड़ा खेल शुरू हुआ।
पीड़ित के अनुसार, मोबाइल में मौजूद बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी के आधार पर 24 और 25 जुलाई के बीच यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से कई ट्रांजेक्शन किए गए। जब खाते से पैसे निकलने का मैसेज अन्य माध्यमों से मिला तो उनके होश उड़ गए। बैंक जाकर पता चला कि जालसाजों ने 1 लाख 65 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। इसके अलावा आधार लिंक्ड खाते से 12 हजार रुपये भी ओटीपी के जरिए निकाल लिए गए। सभी संदेश चोरी हुए मोबाइल पर ही गए, जिससे उसे कोई सूचना नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि ठगों ने अर्जुन दास नामक व्यक्ति के खाते में 50 हजार, 15 हजार, 50 हजार, 40 हजार और दो बार में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अर्जुन दास (पता अज्ञात) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें