फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैंक की शाखा खोलने के नाम पर तीन लाख की ठगी

Sat, 08 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज पुलिस ने एक शख्स पर उसके घर में बैंक की शाखा खोलने के नाम पर तीन लाख रुपये वसूलने के आरोप में केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के कछुवाड़े निवासी अशोक कुमार पाल की तहरीर के मुताबिक उन्होंने समाचार पत्र में इश्तहार देखकर लालगंज कस्बे के एक मकान में एसबीआई की शाखा खाेलने के लिए आवेदन किया था।
उन्होंने बड़ेवन स्थित एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय पर जाकर अधिकारियों से मुलाकात की तो वहां एक बैंक अधिकारी के चालक राममोहन उर्फ राजन निवासी गंधरिया गजराज, थाना वाल्टरगंज ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके मकान में बैंक की शाखा खोलवा देगा।
विज्ञापन

आरोप है चालक का कहना था कि इसके एवज में तीन लाख रुपये लगेंगे। अशोक झांसे में आ गए और धीरे-धीरे कर भतीजे अतुल पाल के खाते से राममोहन के खाते में ऑनलाइन तीन लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि बैंक की शाखा लालगंज में ही दूसरे मकान में खुल गई, तब जाकर अशोक को अपने ठगे जाने का पता चला। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें