फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केसीसी लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी, मुकदमा

Wed, 17 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धोखाधड़ी के मामले में मुंडेरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भिटहा निवासी हरिराम चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह भारतीय स्टेट बैंक मुंडेरवा शाखा में केसीसी खाते की लिमिट बढ़वाने गए थे। उनकी पुरानी केसीसी खाते की पासबुक, खतौनी, खसरा, तीन फोटो व कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करवा कर विपक्षी ने अपने पास रख लिया। उनके केसीसी खाता से दो बार में बिना जानकारी निकासी फार्म पर हस्ताक्षर बनाकर खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिया गया। इसके बाद 31 जुलाई 2020 को उनके बचत खाते से एक लाख 9 हजार 650 रुपये काटकर केसीसी एकाउंट में बैंक मैनेजर ने बिना उनकी सहमति के जमा कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रशांत कुमार फील्ड अफसर एसबीआई मुंडेरवा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें