फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लापता बेटे को तंत्र-मंत्र से वापस लाने का झांसा, जेवर-नकदी ले गए बाबा-चेला; धुएं से कर दिया था बेहोश

Sat, 22 Aug 2026 01:34 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

मित के लापता होने के बाद गोंडा जिले के गौरा चौकी थाना क्षेत्र के टेंमनहवा निवासी प्रदीप कुमार अग्रहरी उर्फ बाबा अपने चेले प्रेम के साथ सात अगस्त की रात करीब 8:30 बजे राजेश गुप्ता के घर पहुंचा। उस समय राजेश घर पर नहीं थे। आरोप है कि दोनों ने उनकी पत्नी मोनी देवी को पूजा कराने और उसके जरिए अमित को वापस लाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र का झांसा देकर बनाया शिकार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में सरयू के तेज बहाव में लापता हुए 19 वर्षीय बेटे को पूजा-पाठ के जरिए वापस लाने का झांसा देकर जेवर और नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाने में राजेश गुप्ता की तहरीर पर गोंडा निवासी प्रदीप कुमार अग्रहरी उर्फ बाबा और उसके चेले प्रेम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मंगल बाजार निवासी राजेश गुप्ता का बेटा अमित गुप्ता सात मई को चार दोस्तों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गया था। सरयू में स्नान के दौरान तेज बहाव में तीन युवक लापता हो गए थे। इनमें एक का शव बरामद हो चुका है, जबकि अमित समेत दो युवक अब भी लापता हैं। दो अन्य दोस्त सुरक्षित घर लौट आए थे।

विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, अमित के लापता होने के बाद गोंडा जिले के गौरा चौकी थाना क्षेत्र के टेंमनहवा निवासी प्रदीप कुमार अग्रहरी उर्फ बाबा अपने चेले प्रेम के साथ सात अगस्त की रात करीब 8:30 बजे राजेश गुप्ता के घर पहुंचा। उस समय राजेश घर पर नहीं थे। आरोप है कि दोनों ने उनकी पत्नी मोनी देवी को पूजा कराने और उसके जरिए अमित को वापस लाने का भरोसा दिया।

इसके बाद पूजा के लिए सामान मंगाया गया। आरोप है कि पूजा के दौरान घर में नशीला पदार्थ जलाकर धुआं किया गया, जिससे मोनी देवी अचेत हो गईं। इसके बाद आरोपी घर से करीब 35 ग्राम सोने के मंगलसूत्र, चेन और अंगूठी तथा 50 हजार रुपये नकद लेकर चले गए। सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें