फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्व चकबंदी अधिकारी समेत 21 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, विपक्षियों ने जान से मारने की दी धमकी

Fri, 30 Jun 2023 04:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

परिवार के शिवबचन व अन्य ने विरोध किया तो विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। बकौल शिवबचन, विभागीय सत्यापन कराने पर 1961-1962 के अभिलेखों में कोई बंटवारा दाखिल नहीं पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट तत्कालीन चकबंदी अधिकारी विनोद सिंह को दी गई, लेकिन उन्होंने मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी अभिलेख के जरिए जमीन हस्तांतरित करने के आरोप में पुलिस ने मुंडेरवा के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी समेत 21 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला वर्ष 2008 का है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के धौरहरा के एक कुनबे की जमीन चारों पट्टीदारों की जगह एक के नाम कर दी गई थी। तब से जमीन को लेकर कई बार पंचायत हुई। कुनबे के शिवबचन ने चकबंदी विभाग का सालों चक्कर काटा। थक हारकर बुधवार को उन्होंने तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, धौरहरा गोचना गांव में एक ही कुनबे के बेकारू व विधवा छोटका की संतान नहीं थी। दोनों के निधन के बाद उनकी जमीन हथियाने का कुचक्र रचा गया। आरोप है कि विपक्षी सितई उर्फ सीताराम ने अधिकारी से मिलकर फर्जी अभिलेख तैयार कराए। इसके आधार पर चकबंदी अधिकारी ने मृतक बेकारू व छोटका की 16 बीघा जमीन कुनबे के एक थोक के मुखिया के नाम दर्ज कर दी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

परिवार के शिवबचन व अन्य ने विरोध किया तो विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। बकौल शिवबचन, विभागीय सत्यापन कराने पर 1961-1962 के अभिलेखों में कोई बंटवारा दाखिल नहीं पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट तत्कालीन चकबंदी अधिकारी विनोद सिंह को दी गई, लेकिन उन्होंने मानने से इन्कार कर दिया।

इसके चलते बेकारू व छोटका की जमीन उनके वारिसों को नहीं मिली। शिवबचन की तहरीर पर पुलिस ने तत्कालीन चकबंदी अधिकारी विनोद सिंह के अलावा धौरहरा गोचना निवासी सितई, चंद्रभान, अंकलेश, खदेरू, रामआसरे, रामशब्द, विनोद, फूलमती, सुनीता, हरेंद्र, वीरेंद्र, मैना, सरोजा, फुला, शकुंतला, शोभा, संकेश, रामू, श्यामू, लालू के खिलाफ केस दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें