बस्ती। सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर बैंक से रुपये निकालने के आरोप में छावनी पुलिस ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सहित दो पर केस दर्ज किया है।
देवखाल बबुआ निवासी सरिता पुत्री शिव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके गांव के मुख्तार अली ने सादे कागज पर उनका हस्ताक्षर बनवा लिया। इसके बाद एसबीआई छावनी के शाखा प्रबंधक की मिली भगत से सरिता के खाते से एक लाख 38 हजार 378 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद