बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने सेहरिया गांव के एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। महेश प्रताप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह अमित ऑटो सेल्स परसरामपुर से बाइक फाइनेंस पर लिया था। गाड़ी की किस्त समय से देने के बाद भी फाइनेंसर कंपनी के एजेंट महेन्द्र सिंह उर्फ रिंकू त्रिपाटी ने करीब दो बार में 67 हजार रुपये नकद लिए। उसके बाद भी गाड़ी लेकर चले गए। रिंकू ने गाड़ी के यार्ड में न रखकर किसी मित्र को बेच दिया है। गाड़ी की सर्विस कराने पर उन्हीं का मोबाइल फोन नंबर व पता लिखा दिखाता है। पुलिस ने एजेंट महेंद्र सिंह उर्फ रिंकू त्रिपाठी निवासी भावपुर थाना कप्तानगंज और उसके मित्र पर केस दर्ज किया है। संवाद