दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर रविवार देर शाम शुकुलपुरा बाजार में दो बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। मौके पर पंहुची पुलिस व परिजनों ने घायलों को एंबुलेंस व निजी साधन से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। स्थिति गंभीर देख दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के भिऊरा गांव निवासी बाइक सवार रत्नेश व उनके पीछे बैठे परविंद चिलमा बाजार से भिऊरा की तरफ जा रहे थे। वहीं, भिऊरा की तरफ से आ रहे थाना क्षेत्र के भिखरिया गांव निवासी दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार अस्मित वा पवन की अचानक रत्नेश की बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में अस्मित, पवन भिखरिया व रत्नेश निवासी भिऊरा गंभीर रूप से घायल हो गए है। वाहन सवारों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। मौके पर पहुंचे एसएचओ केके साहू ने घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल भिजवाया। संवाद