फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एंबुलेंस में दरिंदगी प्रकरण में जांच में घिरे छावनी थानेदार लाइन हाजिर

Fri, 20 Sep 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल सहित कई इधर से उधर, एसपी ने रूटीन तबादला बताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एंबुलेंस में सिद्धार्थनगर की महिला से दरिंदगी प्रकरण में जांच का सामना कर रहे छावनी के थानेदार अनिल कुमार दुबे को बृहस्पतिवार रात लाइन हाजिर कर दिया गया। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई एंबुलेंस प्रकरण में लापरवाही पर की गई है। हालांकि कोतवाल सहित सात अन्य थानेदार भी इधर-उधर किए गए हैं।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक के दरिंदगी प्रकरण में पीड़िता का केस न दर्ज करने को लेकर छावनी थाने के एसएचओ अनिल कुमार दुबे के खिलाफ जांच चल रही है। सीओ सिटी ने अभी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इससे पहले अनिल कुमार दुबे पर गाज गिर गई। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने इसे रूटीन तबादला बताया है। तबादले में निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव को पैकोलिया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। हरैया के एसएचओ राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह को कोतवाली, कोतवाल विजय कुमार दुबे को छावनी, प्रभारी एंटी रोमियो सेल संध्यारानी तिवारी को दुबौलिया, दुबौलिया के प्रभारी निरीक्षक मोतीचन्द्र को वाल्टरगंज, वहां से दिनेश चंद्र चौधरी को परशुरामपुर और वहां से तहसीलदार सिंह को हरैया थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पैकोलिया थानाध्यक्ष रहीं संजू यादव को प्रभारी एंटी रोमियो सेल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें