खाद बीज की दुकान पर जांच कर रही टीम। स्रोत- विभाग
बस्ती। डीएओ डॉ. बाबूराम मौर्य ने शनिवार को खाद-बीज की चार दुकानों की जांच की। बीज के पांच नमूने लिए गए। डीएओ ने बताया कि नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। अधोमानक मिलने पर कार्रवाई होगी। एक विक्रेता को नोटिस दिया गया। चौधरी खाद भंडार बनकटी में यूरिया 420 बोरी, एसएसपी 760 बोरी, एनपीके 30 बोरी, डीएपी 18 बोरी तथा एमओपी 50 बोरी पाई गई। गेहूं बीज 60 बोरी/240 किग्रा एवं सरसों बीज 50 किग्रा का स्टॉक पाया गया। खाद बीज का रखरखाव ठीक न मिलने पर चेतावनी दी गई। राजकीय कृषि बीज भंडार बनकटी में 1180 कुंतल बीज के सापेक्ष 1120 कुंतल का वितरण पाया गया। देईसांड़-बनकटी मार्ग पर ट्रैक्टर पर लादकर ले जाए जा रहे बीज की भी टीम ने जांच की। मौर्य बीज भंडार वाल्टरगंज में गेहूं बीज के तीन तथा सरसों बीज के दो नमूने लिए गए। फर्म का साइन बोर्ड नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। संवाद