बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर समपार फाटक संख्या 223बी पर शुक्रवार को ई-रिक्शा की टक्कर से बूम बैरियर टूट गया। इससे बस्ती से प्रयागराज जा रही मनवर संगम एक्सप्रेस करीब छह मिनट रुकी रही। आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि गेट बंद करते समय दक्षिण दिशा से आ रहे ई-रिक्शा चालक राम नरायन ने लापरवाही से टक्कर मार दी, जिससे बूम बैरियर टूट गया। सिग्नल विभाग ने 15,373 रुपये की क्षति का आकलन किया है। मरम्मत के बाद शाम 4:15 बजे फाटक सामान्य कर दिया गया। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान किया गया है। संवाद⨴