संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। धनतेरस पर मंगलवार को शहर में अगर चार पहिया गाड़ी लेकर जाने की सोच रहे हैं तो यह मानकर चलिएगा कि मुख्य बाजार में पुलिस गाड़ी नहीं जाने देगी। वाहन खड़े करने के लिए चार अस्थायी पार्किंग बनाई गई है।
राजकीय इंटर काॅलेज, रेलवे स्टेशन, किसान पीजी कॉलेज और एपीएनपीजी कॉलेज परिसर की अस्थायी पार्किंग में कार बाइक खड़ी कर वहां से पैदल ही पक्के बाजार जाना पड़ेगा।
दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार की तरफ और करुआ बाबा तिराहे से मंगल बाजार की तरफ वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। सीओ ट्रैफिक सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान बनाया है।
सिविल लाइसं चौराहा (कंपनी बाग) की तरफ से गांधीनगर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह सभी वाहन मालवीय रोड होते हुए रोडवेज और स्टेशन की तरफ जाएंगे।
जिन्हें गांधीनगर में खरीददारी करनी है, वे मालवीय रोड होकर जीआईसी परिसर में अपने वाहन पार्क करेंगे। मालवीय तिराहे से गांधीनगर की तरफ जाने वाले चार, तीन और दो पहिया, साइकिल प्रतिबंधित रहेंगे।
जिन्हें कचहरी की तरफ जाना है वे सभी वाहन मालवीय रोड रौता होते हुए जाएंगे। गांधीनगर बाजार में खरीदारी करने वालों को अपने वाहन जीआईसी परिसर, एपीएन या केडीसी में पार्किंग करनी पड़ेगी। जीआईसी से गांधीनगर की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे
दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार व करुआ बाबा तिराहे से दक्षिण दरवाजे की तरफ भी वाहन नहीं जा पाएंगे। यह सभी वाहन रेलवे रोड से आ-जा सकेंगे।
न