फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। आम तोड़ने की बात को लेकर हुए मारपीट में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में कौशल सिंह निवासी प्रतापपुर थाना नगर ने लिखा है कि उसके बगीचे में गांव के गुड्डू प्रजापति की लड़की आम तोड़ रही थी। जब उन्होंने देखा तो डांट कर भगा दिया। इसी बात को लेकर 24 जून को उनके गांव के ही प्रदीप प्रजापति, उनकी पत्नी उषा प्रजापति, उनका लड़का संजय प्रजापति तथा ममता देवी पत्नी गुड्डू प्रजापति एक राय होकर आए और उसे अकेला पाकर गाली देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिए। थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें