नगर बाजार। पुलिस ने रजली गांव में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थाने के रजली निवासी उर्मिला सिंह ने तहरीर दी है कि उनके पति देवेंद्र बहादुर सिंह को कब्जे में लेकर विपक्षियों ने जमीन का बैनामा करा लिया। उन्होंने जब अपने पति को उनके साथ चलने के लिए कहा तो विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद