सोनहा। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को भगा ले जाने के मामले में आरोपी को सोनहा पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिग को मुक्त करा लिया। क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने शनिवार सुबह पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात इसी थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी इसरार अहमद उसकी पुत्री को भगा ले गया। अपराध निरीक्षक रमजान अली अंसारी ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर टीम की मदद से दोनों को बड़ेवन बस्ती से हिरासत में लेकर नाबालिग को महिला आरक्षी की संरक्षा में सीडब्ल्यूसी के सामने पेश करने के लिए भेज दिया। संवाद