फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क दुर्घटना मेंं चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपार गांव के पास देर शाम करीब सात बजे बाइक से गिरकर भट्ठा मजदूर झारखंड प्रांत के गुमला जिले के थाना घाघरा क्षेत्र के सरागोनावली निवासी सुनील कुमार और बुद्धू घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरा हादसा कप्तानगंज-टिनिच मार्ग पर रेहरवा गांव के पास हुई। विपरीत दिशा से आ रही बाइक से बाइक की टक्कर में चनईपुर गांव निवासी बनी गौतम तथा सुनील कुमार घायल हो गए। बातया जा रहा है कि दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। थानेदार का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें