फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की टक्कर में महिला समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया(बस्ती)। फोरलेन पर हरैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के निकट दो बाइक की आमने सामने टक्कर में महिला समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के गंगापुर की रहने वाली माया देवी पत्नी स्व राम गोपाल परिवार में एक वर्षीय बच्ची सोनू का इलाज कराने के लिए पड़ोसी विक्रम कुमार के साथ रविवार की सुबह महराजगंज बाजार जा रही थीं। सुबह 9 बजे बिजरा गांव के एक ढाबे के निकट सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। घटना में माया देवी (50), सोनू (1), विक्रम (21) निवासी गंगापुर थाना हरैया और दूसरी बाइक सवार सुनील कुमार (25) निवासी तेलियाडीहा थाना कप्तानगंज गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद माया देवी और और सुनील कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने माया देवी को मेडिकल कालेज लखनऊ के लिये रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें