बस्ती। हर्रैया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी के आरोप में ससुर, पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। डिमांड पूरी न कर पाने पर ससुरालियों ने मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर, पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।संवाद