फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, सवार सुरक्षित

विज्ञापन
सड़क के किनारे  गड्ढे में पलटी कार। संवाद - फोटो : रेउसा में हादसे में घायल लोग।
विज्ञापन
भानपुर(बस्ती)। डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे में पेट्रोल पंप के निकट सोमवार की सुबह तेज रफ्तार लग्जरी कार अचानक अनिंयत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे गिर गई। हालांकि कार सवार लोग सुरक्षित हैं। हादसे में कार सवार राजस्थान प्रदेश के गाजी थाने के बिहारीसर गांव निवासी हंशराज 47 और परवेज अहमद 40 निवासी लालाजोत थाना गौरा जनपद बलरामपुर को चेहरे पर हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें स्थानीय लोगो ने निजी वाहन से तुरंत सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के दोनों लोगों की छुट्टी कर दी गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे का बताया जा रहा है। चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। कार सवार लोग सोनहा थाना क्षेत्र के तकियाचक गांव में अपने किसी परिचित के घर जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें