फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर दुर्घटनाओं में दंपती सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कवलपुर गांव के पास बिगड़ी हुई बाइक पैदल लेकर जा रहे दंपती को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र कुमार (55) और उनकी पत्नी बैजंती देवी निवासी मलौली दूबे घायल हो गए। हादसे के बाद युवक बाइक लेकर भाग गया। दूसरा हादसा हाईवे के जमौलिया कट पर हुई। अयोध्या से छावनी जा रहे बाइक सवार दो युवक हाईवे पार कर रहे थे। इस दौरान गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गए। हादसे में देव सोनी (16) और संगम सोनी (30) निवासी खानकला को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें