बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के दैजी निवासी युवक उदय प्रताप सिंह की कंपनी बाग चौराहे पर लाठी-डंडे से पिटाई करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। दैजी निवासी उदय प्रताप सिंह (28) ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 1:20 बजे वह कंपनी बाग चौराहे पर गया था। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरहवा निवासी नागेंद्र पाल, परिवारपुर निवासी अविनाश सिंह व एक अन्य ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्यूरो