बस्ती। कोतवाली पुलिस ने करीब ढाई माह पूर्व मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। संतकबीरनगर के खलीलाबाद थानांतर्गत औद्योगिक नगर निवासी निर्मला ने तहरीर दी है कि उनके बेटे मोनू सोनकर का विवाह राजेंद्र सोनकर निवासी चईयाबारी की बेटी नंदनी के साथ तय होने पर एक जून को बरात आई थी। आरोप है कि द्वारपूजा आदि कार्यक्रम के बाद कन्या पक्ष की तरफ से आए विपक्षियों ने खाना खाने व डीजे बजाने की बात को लेकर कहासुनी की। बरातियों को अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस ने चईयाबारी निवासी आकाश, सोनू, पपलू, पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद