बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के मधवापुर में शनिवार रात डीजे की दुकान का ताला काटकर चोर उपकरण उठा ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। मधवापुर निवासी निवासी विकास ने गांव के ही चौराहे पर इलेक्ट्रानिक व डीजे की दुकान खोल रखी है। वह दुकान पर ही सोता है। घटना की रात वह बेसमेंट में सोया था। रात करीब ढाई बजे नींद खुली तो देखा कि दो सीसीटीवी कैमरे को किसी ने ऊपर की तरफ कर दिया है। अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों को फोन किया। थोड़ी देर में ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक चोर पिकअप पर मशीन लादकर भाग निकले। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। संवाद