परशुरामपुर (बस्ती)। थाना क्षेत्र के अरजानीपुर गांव में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने वादी को गाली-गलौज देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रामकिशोर वर्मा निवासी अरजानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विपक्षी पक्ष जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर हमला कर दिया गया। मामले में अंकुश वर्मा, लवकुश, दुलारी और रामसुभावन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद