कलवारी। रामजानकी मार्ग पर पानी की टंकी कलवारी के पास शुक्रवार दोपहर को सड़क हादसे में देवर-भाभी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुबौली थाना कलवारी निवासी अरविंद दुबे अपनी 55 वर्षीय भाभी चंपा देवी को बाइक से कलवारी से घर ले जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे प्रेम प्रकाश ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंपा देवी के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया गया।संवाद