पैकोलिया। थानाक्षेत्र के मुसही गांव में बच्चों के विवाद में मां-बेटे की पिटाई के मामले में पुलिस ने तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के मुसही गांव निवासी मोहम्मद यकीन की पत्नी मिनका ने आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद को लेकर मंगलवार शाम करीब छह बजे पड़ोसी फिरोज, बब्बन, फिरोज की पत्नी गुड़िया तथा मां किलकिला गाली देने लगे। मना करने पर उक्त लोग लाठी डंडे से मुझे तथा मेरे बेटे मोहम्मद सुल्तान को मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि उक्त लोगों पर केस दर्ज कर घायल मां बेटे को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया है। संवाद