फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धारदार हथियार से हमला करने पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। भूमि विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में वाल्टरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी और अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस संबंध में घायल के भाई हृदयराम ने तहरीर दी।
तहरीर में बताया गया है कि मंगलवार को उनका छोटा भाई सुंदरनाथ खेत में बनी चरनी के पास बैठा था। रंजिश को लेकर रामजी निवासी उत्तर टोला गनेशपुर सुंदरनाथ को जान से मारने की नियत से बांकी से गर्दन पर वार कर दिया। भाई ने बचाव में हाथ उठा लिया जिस पर बांकी हाथ पर लगी। हाथ हड्डी सहित कट गया तथा दोबारा बाकी से मारने पर कलाई के पास कट गया। यदि भाई हाथ उठा कर बचाव न करता तो आज उसकी हत्या हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ देख राहगीर ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। घायल के भतीजे महादेव ने बताया कि आरोपित कई बार भूमि विवाद को लेकर उनके चाचा से विवाद कर चुका है।
एसएचओ दिनेश चंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें