फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के मामले में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या के मामले में चार नामजद
विज्ञापन

सोनहा। थानाक्षेत्र के एकडेंगवा गांव में बृहस्पतिवार को हुई मारपीट में घायल की मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में चार लोगों को नामजद किया है।
मकान निर्माण के दौरान दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर पहले तो दोनों पक्ष राजी हो गए, पर कुछ ही देर बाद उनमें मारपीट हो गई थी। मारपीट में घिसियावन और नेबूलाल को काफी चोटें आईं थीं। परिजन घायल नेबूलाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ लेकर गए। वहां से जिला अस्पताल और बाद में गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान नेबूलाल की मौत हो गई थी। थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया घटना के दिन ही एक पक्ष की सविता की तहरीर पर नेबूलाल, घिसियावन और तौलू तथा दूसरे पक्ष के घिसियावन के तहरीर पर राहुल कुमार निवासी मुरादपुर थाना सोनहा, किशोरे, शनि देवल और फूला निवासी एकडेंगवा पर केस दर्ज किया गया था। घायल व्यक्ति की मौत के बाद मुकदमे में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें