बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने धमकाने व तोड़फोड़ करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र के भथरिनवां निवासी राम सुमेर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 22 मार्च को वह अपने मकान के आगे चबूतरे व सीढ़ी का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि सुबह करीब नौ बजे विपक्षी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही कुदाल और सब्बल से निर्माण को तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित शशिकला, ज्ञानमति, कविता और बबिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद