फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नियम विरुद्ध विद्यालय मर्ज होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के पैतृक गांव भरवलिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय एक वर्ष पूर्व बगल के चित्राखोर गांव में मर्ज कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। पूर्व सभासद वीरेंद्र बहादुर पाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन एआरपी मनोज उपाध्याय को सौंपा है। मांग किया गया कि प्राथमिक विद्यालय भरवलिया को फिर से अस्तित्व में लाया जाए। कहा कि शासनादेश में राष्ट्रीय राजमार्ग या नदी नाला पार कर विद्यालय जाने को मना किया गया है। बावजूद इसके भरवलिया प्राथमिक विद्यालय को नियम विरुद्ध करीब डेढ़ किमी चित्राखोर में मर्ज कर दिया है। ऋर्षि राज, शिव कुमार पाल, प्रेरित पाल, चंद्रभान पाल, घनश्याम पाल, रणविजय पाल, अवधेश पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें