फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बांद्रा एक्सप्रेस आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दशहरा और दिवाली पर महानगरों से गांव आने वालों की सहूलियत के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। रेलवे प्रशासन चार और पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराएगा। रविवार से बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव बस्ती रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है। रविवार को ट्रेन संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर अनारक्षित पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन से 4:30 बजे आगे के लिए रवाना होगी। कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 5:18 बजे पहुंचेगी और 7:30 गोरखपुर जंक्शन पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 09884 गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 19 अक्तूबर को रात 10:45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। खलीलाबाद के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 12:20 बजे पहुंचेगी और गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ के रास्ते बांद्रा टर्मिनस को जाएगी। 21 अक्तूबर से ट्रेन संख्या 01207 नागपुर- समस्तीपुर-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 10:40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 11:20 बजे पहुंचेगी और गोरखपुर के रास्ते देवरिया छपरा के रास्ते समस्तीपुर को जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01208 समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से तीन बजे रवाना होगी। ्मुरजफ्फरपुर, हाजीपुर, सिवान, देवरिया, गोरखपुर के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 12:45 बजे पहुंचेगी और गोंडा, बाराबंकी के रास्ते नागपुर को जाएगी।
इसी तरह लालकुआं-छपरा वाया गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन दो फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन 5 दिसंबर को लालकुआं रेलवे स्टेशन से 12:35 बजे रवाना होगी। पीलीभीत, सीतापुर, गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 11:52 बजे पहुंचेगी और गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना के रास्ते छपरा को जाएगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05089 छपरा रेलवे स्टेशन से 11:40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। गोरखपुर के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 5:58 बजे पहुंचेगी और गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत के रास्ते लालकुआं को जाएगी। ट्रेन संख्या 04406 मानसी- शकूर बस्ती वाया गोरखपुर अनारक्षित पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 5 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन 5 नवंबर को शकूर-बस्ती रेलवे स्टेशन से 7:10 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 12:45 बजे पहुंचेगी और खलीलाबाद, गोरखपुर के रास्ते बिहार के मानसी रेलवे स्टेशन को जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मानसी-शकूर बस्ती अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 7 से 16 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन मानसी रेलवे स्टेशन से 4:30 बजे प्रस्थान करेगी।
बेगूसराय, हाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 4:28 बजे पहुंचेगी और गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर के रास्ते शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें