संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सिद्धार्थनगर जाने के दौरान बृहस्पतिवार को दोपहर दो घंटे तक फोरलेन पर यातायात वन-वे रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का काफिला बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे अयोध्या से बस्ती जिले में प्रवेश किया। फोरलेन से होकर सिद्धार्थनगर के लिए निकला। इस दौरान अयोध्या से बस्ती उत्तरी लेन पूरी तरह से बंद रहा। सभी वाहनों को दक्षिणी लेन से निकाला जा रहा था। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस्ती सीमा क्षेत्र के परशुरामपुर, छावनी, हरैया, कप्तानगंज, नगर और कोतवाली सहित कई थानों की फोर्स लगी रही। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों टीम भी अलर्ट रही। संवाद