फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक का एक्सेल टूटने से लगा चार किमी लंबा जाम

Fri, 29 Dec 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी कस्बे में डिवाइडर के ऊपर से धान लादकर जा रहे ट्रक का एक्सेल टूट गया। इससे हाईवे पर करीब आधे घंटे तक चार किमी लंबा जाम लग गया। छावनी थाना के एसआई ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को बुलाकर डिवाइडर जेसीबी से तोड़वाया। तब जाकर हाईवे पर यातायात बहाल हो पाया। कस्बे में वनवे ट्रैफिक में बिना वैकल्पिक मार्ग बनाए डिवाइडर के ऊपर से आवागमन करने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर से ट्रक पर धान लादकर करनाल हरियाणा ले जाया जा रहा था। जम्मू के राजौरी निवासी ट्रक चालक जावेद ने बताया कि डिवाइडर के ऊपर से ट्रक ले जाने से गड्ढे में फंसकर कमानी टूट गई। हाईवे पर ट्रक फंस जाने से छावनी कस्बे से चौकड़ी टोल प्लाजा तक करीब चार किमी लंबा जाम लग गया।
जाम देखकर हरकत में आई छावनी पुलिस ने डिवाइडर को तोड़ता कर समतल रास्ता बनाया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। इस बाबत कार्यदायी संस्था के मधुर मिश्रा ने बताया कि डिवाइडर तोड़कर कर्मचारियों ने रास्ता बना दिया है। सर्विस लेन पर निर्माण कार्य चल रहा है। बिना रास्ता सही किए डिवाइडर के ऊपर से वाहनों के आवागमन को लेकर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें