विक्रमजोत। छावनी पुलिस ने मांझा क्षेत्र के छतौना चांदपुर, कल्याणपुर, संदलपुर सरयू नदी के किनारे दबिश दी। इस दौरान अवैध शराब बनाने वाले फरार हो गए। पुलिस ने करीब 450 किलो लहन नष्ट किया। शराब बनाने की चार भट्ठियों को तोड़ दी। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कच्ची शराब के उत्पादन व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है। संवाद