वाल्टरगंज। बहेरिया गांव में शनिवार की देर रात मवेशियों के बाड़े में आग लग गई। आग से झुलसकर एक भैंस की मौत हो गई। जबकि छह अन्य भैंस झुलस गईं। जानकारी के मुताबिक, गांव के रामकृष्ण निषाद के घर के पास स्थित बाड़े में शनिवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे परशुराम और राम बचन की तीन-तीन भैंस झुलस गईं। परशुराम की एक भैंस झुलस कर मर गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित रामकृष्ण निषाद ने थाने पर रविवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवादर