फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसों में चालक-खलासी समेत चार घायल

Fri, 05 May 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
फोरलेन पर मुंडेरवा के खजौला के पास ट्रक में भिड़ी डीसीएम को किनारे करता क्रेन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। फोरलेन पर बुधवार रात अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के टेमा रहमत पेट्रोल पंप के पास गोरखपुर से बस्ती के तरफ आ रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें महेंद्र गुप्ता निवासी हड़िया ऊंचाहार संतकबीरनगर व विजय कुमार निवासी डेरिया माफी थाना मुंडेरवा शामिल हैं। दोनों लोग एक ही बाइक से बस्ती की ओर आ रहे थे।
दूसरी घटना में गोरखपुर की तरफ से साइकिल लादकर अयोध्या की तरफ जा रही डीसीएम खजौला के पास सड़क के बगल पहले से खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिससे डीसीएम चालक 24 वर्षीय सुरेंद्र कुमार व खलासी 17 वर्षीय विकास निवासी पंसोली थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत डीसीएम की केबिन में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना एनएचएआई के एंबुलेंस कर्मियों को दी। सूचना पाकर मौके पर ईएमटी मो. गफ्फार एंबुलेंस लेकर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद राहगीरों के मदद से किसी तरह से डीसीएम में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला और गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया ।जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें