फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर निकाय में बनेगा एक सखी बूथ, मतदान कर्मी होंगी महिलाएं

Fri, 05 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका और नौ टाउन एरिया समेत दस निकायों में एक-एक पिंक (सखी) बूथ बनाए जाएंगे। इन पर सभी मतदान कर्मी महिला ही रहेंगी। इन महिला कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अन्य कर्मियों का प्रशिक्षण भी चल रहा है। पिंक बूथ को फूल व गुब्बारों से सजाया जाएगा। पिंक मतदेय स्थल पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाएं ही होंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

हर पिंक बूथ पर चार महिलाओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय की तैनाती की जाएगी। नगर पालिका बस्ती में जीजीआईसी में पिंक बूथ बनेगा।

निकाय वार बनाए गए सखी (पिंक) बूथ
निकाय वार्ड पोलिंग स्टेशन

नपा बस्ती पिकौरादत्तूराय - जीजीआईसी, बूथ-75
नपं बनकटी - लोहिया नगर - प्राथमिक स्कूल देईसाड़, बूथ-19
नपं गायघाट - पं.दीनदयालनगर - जेआईसी गायघाट, बूथ-2
नपं नगर बाजार - राजा उदय प्रताप सिंह नगर - कन्या जूनियर स्कूल, बूथ-11
नपं मुंडेरवा - श्रीरामनगर - संविलियन स्कूल बरडाड़ बूथ-10
नपं कप्तानगंज - पटेल नगर - प्राथमिक स्कूल ककुआ रावत पोलिंग बूथ-4
नपं हर्रैया - मोती नगर - जूनियर हाईस्कूल हर्रैया पोलिंग बूथ-1
नपं रुधौली - अंबेडकरनगर - महेश प्रताप इंटर कालेज,रुधौली पोलिंग बूथ-1
नपं गनेशपुर - इंद्रा नगर - पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर पोलिंग बूथ-19
नपं बभनान - बागेश्वर नगर - कन्या जूनियर हाईस्कूल बभनान पोलिंग बूथ-16
-
महिलाएं ही कराएंगी मतदान
पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। बूथ को अच्छे ढंग से सजाया जाएगा। इसके अलावा पिंक बूथ में सभी जरूरी सुविधाएं रहेंगी। जिले में एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में चुनाव हो रहा है। यहां मतदान के लिए 305 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक निकाय में एक बूथ पर चुनाव कराने का जिम्मा महिलाओं के पास होगा।
विज्ञापन


बच्चों के लिए बनेगा आंचल केंद्र
पिंक बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। बूथ में सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था होगी। महिला मतदाता अपने बच्चे को दुग्धपान करा सकें, इसके लिए आंचल केंद्र बनेगा। इससे महिलाओं को अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह प्रबंध किए जा रहे हैं। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि निकाय चुनाव को देखते हुए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। साथ ही अन्य प्रक्रिया चल रही है। सखी बूथों पर अलग से कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
-
-पिंक मतदेय स्थलों पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाएं ही होंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा। चुनाव प्रचार-प्रसार, मतदान दिवस तथा मतगणना दिवस में वाहनों का उपयोग प्रत्याशी बिना अनुमति के नहीं करेंगे। - प्रियंका निरंजन,डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें