फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी में घुसी कार, चार जख्मी

Sat, 18 Mar 2017 12:04 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फोर लेन पर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई कार सड़क के किनारे खड़ी जेसीबी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गोरखपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

 शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर  कप्तानगंज के पास एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर में  कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार जाकर सड़के के किनारे खड़ी जेसीबी में पीछे से घुस गई। कार में बैठे चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग बचाव में जुट गए। लोगों ने पुलिस के साथ ही एंबुलेंस के लिए सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला  अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में कार में बैठे गोरखपुर जिले के सीधीपुर निवासी गोलू ठाकुर (35), विवेक ठाकुर (33), कमलेश शर्मा (32) तथा पवित्र पाण्डेय (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार सवार लोग गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। अभी बस्ती जनपद के कप्तानगंज कस्बे में  पहुंचे ही थे कि ओवरटेक के चक्कर में एक जेसीबी में पीछे से जा भिड़े। कार चालक का नाम विवेक  है जो गंभीररूप से घायल हुआ है। कप्तानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती चारों लोगों की स्थिति गंभीर देखकर प्राथमिक  उपचार बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर  कर दिया गया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुइ है। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। वहीं गोलू ठाकुर और पवित्र पांडेय की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
भुवनी हादसे में घायल ने दमतोड़ा
महसो। होली के दिन बस्ती शहर से बारीघाटा जा रहे एपीएन कॉलेज के कर्मी जगदीश प्रसाद सड़क हादसे में गंभीर जख्मी हो गए थे। उनका इजाल लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वृृहस्पतिवार शाम निधन हो गया। जगदीश एपीएन पीजी कॉलेज में कर्मचारी थे। शोक में शुक्रवार को महाविद्यालय बंद रहा। जगदीश बाइक चला रहे थे। भुवनी के पास एक साइकिल सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। गंभीर घायल होने के कारण जिला अस्पताल से रेफर होकर लखनऊ के मेडिकल कॉलज में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें