फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन कब्जे के विरोध पर हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। परसरामपुर थाना क्षेत्र के उदवतपुर गांव में जमीन कब्जे के विरोध को लेकर मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र जगदम्बा प्रसाद ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि सुबह करीब आठ बजे गांव के ही इंद्रसेन, उमेश कुमार बरई, अखिलेश कुमार वर्मा और आशीष कुमार वर्मा उनके सहन की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों हमला कर दिया। बचाव करने पहुंचे राम ललित, राम अजोर और शांति देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें