पैकोलिया। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों से चार महिला समेत नौ लोगों को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका मेंचालान किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि सिरकोहिया लोनियापुरवा निवासी किशनावती देवी, अमृता देवी, झिनकान, तुलाराम तथा हड़ही बाजार निवासी सुरेश, इटवा गांव की शकुंतला, राजकुमार, बलवंत चौहान, नन्दनी शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। सूचना पर इन लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम हर्रैया के न्यायालय में भेजा गया। वहां पाबंद की कार्रवाई के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। संवाद