हादसों में बालक समेत चार लोग घायल
महराजगंज (बस्ती)। हाईवे पर हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पहली घटना देर रात महराजगंज कस्बे के फ्लाई ओवर के निकट हुई। जिसमें महराजगंज से कप्तानगंज जाते समय तेलियाडीह गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी नंदलाल घायल हो गए। महराजगंज चौकी पुलिस ने घायल को सीएचसी कप्तानगंज ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसी क्रम में महराजगंज के कस्बे के फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार करते समय एक बच्चे को टक्कर मार दिया। घटना में बादल (6) पुत्र पंचम निवासी धर्मसिंह पुर महाराजगंज थाना कप्तानगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तत्काल सीएचसी कप्तानगंज अस्पताल लाया गया। जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
तीसरी घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के निकट दिन में तीन बजे कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे विकास कुमार वर्मा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कार को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी कप्तानगंज ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पर हुई एक अन्य दुर्घटना में रजनीश शुक्ला (28) निवासी डुहवा पांडेय थाना परशुरामपुर घायल हो गये। नगर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गई। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महराजगंज चौकी प्रभारी ललित कांत यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।