फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मामूली कहासुनी में ब्लेड से वार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम कूरहा पट्टी पृथी में सोमवार को मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि ब्लेड से भी हमला किया गया। एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कूरहा पट्टी पृथी निवासी संगीता देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने नगर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही श्रीचंद बिना वजह घर पर चढ़कर अपशब्द कह रहे थे। मना करने पर श्रीचंद और उनकी पत्नी लक्ष्ती, विनय, विपिन ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सुमित्रा पत्नी विनोद कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार को भी लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। आरोप है कि ब्लेड से भी हमला कर घायल कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें