फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली बिल में छूट के चार दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाने के लिए अब केवल चार दिन शेष बचे हैं। योजना के तीसरे चरण के तहत बकाया बिल के ब्याज पर सौ प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही, मूल राशि पर भी 15 प्रतिशत तक की विशेष राहत मिल रही है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी गाऊखोर सुनील कुमार यादव ने बताया कि यह योजना अपने अंतिम पड़ाव पर है। समय सीमा समाप्त होते ही बिजली निगम वसूली अभियान शुरू करेगा। जिन उपभोक्ताओं ने इस अवधि में बकाया जमा नहीं किया, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। योजना खत्म होने के बाद मूलधन में छूट का कोई प्रावधान नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें