फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में बाइक सवार चार की हालत गंभीर

Mon, 02 Jun 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। फोरलेन पर डायवर्जन की वजह से रविवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात करीब नौ बजे फ्लाई ओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ताज मोहम्मद( 28) पुत्र नबाब अली निवासी महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। दूसरी घटना कस्बे के एसबीआई के सामने सड़क पर बिखरी गिट्टियों से फिसलकर बाइक अनियंत्रित हुई। इसके चालक महेंद्र पांडेय निवासी करजहर थाना खेसरहा, शुभम पांडेय निवासी बभंगावा थाना गौलौरा थाना सिद्धार्थनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य दुर्घटना में नगर बाजार के रहने वाला किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें