बस्ती। थाना हरैया क्षेत्र के अमारी बाजार मार्ग पर बरगदवा के पास पुलिस ने पशुओं से भरी डीसीएम बरामद की। केबिन में बैठे अमरोहा के पशु तस्कर और दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि रविवार को हर्रैया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम में पशुओं को भरकर वध के लिए ले जाया जा रहा है। एसआई राजेश कुमार साहनी व हेड कांस्टेबल राजेश चौहान व सुरेंद्र कुमार ने थाना क्षेत्रांतर्गत के बरगवा माफी के पास सुबह करीब 10 बजे अमारी मार्ग से डीसीएम को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर केबिन में गफ्फार निवासी मोहल्ला नल नई बस्ती थाना व जनपद अमरोहा के साथ बरगदवा माफी गांव का जलालुद्दीन और मकबूल बैठा हुआ था। वाहन को जब्त कर पशुओं को निकट के गोशाला पहुंचाया गया।