तीन वारंटी, एक वांछित गिरफ्तार
बस्ती। वारंटियों, वांछितों के विरुद्घ चलाए गए अभियान में तीन वारंटी व एक वांछित गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वारंटी अशोक कुमार हरिजन निवासी बभनगांवा रौताचौराहा थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। थाना लालगंज पुलिस ने अपशब्द कहने, धमकी, सामान तोड़ने के मामले में वांछित सरवन निवासी कोहरसा थाना लालगंजको गिरफ्तार किया। परशुरामपुर पुलिस ने बलवा, हत्या का प्रयास, मारपीट, अपशब्द कहने, धमकी आदि मुकदमे में वांछित शुभम गौतम निवासी जगदीशपुर थाना परशुरामपुर को गिरफ्तार किया। गौर पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत आदि के मुकदमे में वांछित अमित अग्रहरी निवासी आमा टीनिच थाना गौर को गिरफ्तार किया। संवाद