फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में 83 आरोपी गिरफ्तार, 4705 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान में 83 आरोपी गिरफ्तार, 4705 लीटर शराब बरामद
विज्ञापन

- बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर जिले में चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीआईजी बस्ती आरके भारद्वाज के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपद में अवैध शराब के परिवहन, विक्रय आदि पर रोक के लिए अभियान चलाया गया। इसमें 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 4705 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

बस्ती जिले में 102 स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें 38 अभियोग पंजीकृत कर 38 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 4357 लीटर अवैध शराब बरामदगी की गई। संतकबीरनगर जनपद में पुलिस ने 112 स्थानों पर दबिश दी। जिसमें 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 157 लीटर अवैध शराब व 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। सिद्धार्थनगर में 124 स्थानों पर दबिश दी गई। यहां 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 191 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें