देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में वांछित चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोनूघाट के पास से चारों को दबोचा।
पुलिस के अनुसार, परसिया भंडारी गांव में चहारदीवारी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें कई लोगों को चोटें आई थीं। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने परसिया भंडारी निवासी मोहन प्रजापति (56), सोनूघाट क्षेत्र निवासी सोनू रंगवा (24), चंपा देवी (46) तथा सलेहरा देवी (43) को गिरफ्तार कर लिया है।