फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंबेडकर पार्क में मंदिर का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। बहादुरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत वैष्णोंपुर के माता सावित्रीबाई फूले आंबेडकर पार्क परिसर दुधौरा में मंगलवार को मंदिर बनने के लिए ग्राम प्रधान किशोर कुमार यादव ने ईंट रखकर शिलान्यास किया। प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा यह आदेश दिया गया है कि जिस ग्राम सभा में आंबेडकर पार्क में मूर्ति स्थापना हो गई है और छत नहीं लगाया गया है वहां छत लगवाने के लिए प्रधान के नेतृत्व में काम कराया जाएगा। इस परिसर में भी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, बुद्ध भगवान तथा संत रविदास की मूर्ति की स्थापना पहले ही हो चुकी है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव गंगाराम बौद्ध, संचालक बाबूराम, ठाकुर प्रसाद, लालजी निगम, गणेश, विश्वनाथ, प्रेमचंद, विजयपाल, भगवान दास, संतोष कुमार, रमेश कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें