सामुदायिक भवन का शिलान्यास करते विधायक अजय सिंह।
दुबौलिया। क्षेत्र की बरसांव ग्राम पंचायत के देवनाथपुर में रविवार को विधायक अजय सिंह ने 65 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको निर्माण कराएगी।
विधायक ने कहा की सामुदायिक भवन बन जाने से आसपास के लोगों को शादी विवाह आदि के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो जाएगा। विधायक ने कहा की जल्द ही इस ग्राम पंचायत में फायरस्टेशन और विद्युत सब स्टेशन का भी निर्माण शुरू होगा। वहीं, एक महीने पहले ग्राम पंचायत में बाढ़ शरणालय तैयार हो गया है। उसमें एनडीआरएफ की टीम तैनात है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राम सिंह, प्रवीन कुमार, बलवंत सिंह, फौजदार, अमन पांडेय, बीके पांडेय, खानन सिंह, हरिओम पांडेय, भगवान बक्स सिंह, उमेश सिंह, यशवंत, अंबुज आदि मौजूद रहे। संवाद
सामुदायिक भवन का शिलान्यास करते विधायक अजय सिंह।